पेट दर्द से तुरंत राहत पाएं
पेट दर्द के रामबाण
घरेलू उपचार
आज के युग में पेट दर्द की समस्या एक आम समस्या बन गई है क्योंकि लोगों की जीवन शैली इतनी अनियमित हो गई है कि इसका सीधा असर उनके पाचन तंत्र पर पड़ता है। देर तक बैठ कर काम करना, समय के अभाव के कारण जंक फूड ज्यादा खाना, पर्याप्त मात्रा में नींद न होना जैसे समस्याओं के कारण सामान्य तौर पर बदहजमी या पेट संबंधी समस्याएं होती है जिसके कारण पेट में दर्द होने लगता है।
आम तौर पर लोग पेट दर्द (Pet Dard) के लिए सबसे पहले घरेलू नुस्खे ही अपनाते हैं। क्योंकि पेट दर्द के लिए घरेलू नुस्ख़े ही घर में सबसे पहले मिल जाते हैं जिससे दर्द से जल्दी राहत मिलती है।तो चलिये अब जानते हैं कि आयुर्वेद में किस दोष के कारण पेट में दर्द होता है।
पेट दर्द होने के कारण
पेट दर्द होने के पीछे बहुत तरह के कारण होते है,जैसे- खान-पान और जीवनशैली लेकिन इसके अलावा कुछ विशेष बीमारियों के कारण भी पेट में दर्द होता है। जैसे-
1. ज्यादा भोजन करने से।
2. ज्यादा पानी पीने से।
3. तेल, मिर्च मसाला वाला खाना अधिक समय तक खाने से।
4. गंदा पानी पीने से।
5. बाहर का खाना जैसे पिज्जा, बर्गर, आइसक्रीम, समौसा आदि ज्यादा खाने से।
6. खाली पेट अधिक समय तक काम करने से।
7. रात का बचा बासा खाना खाने से।
8. संक्रमिक भोजन खाने से।
9. अंकुरित दालों को ज्यादा खाने से।
10. सूखा माँस (Dry meat) खाने से।
11. खाना खाने के बाद ज्यादा तेज दौड़ने से।
12. गैस समस्या
पेट दर्द होने के कारण रखने वाली सावधानियां
पेट दर्द होने के कारण रखने वाली निम्न सावधानियां है_
1. हल्का भोजन जैसे मूंग की दाल, दलिया, मठ्ठा (छाछ), पपीता, अनार का जूस भोजन में लेना चाहिए।
2. चाय, कॉफी, दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।
3. मठ्ठे (छाछ) में भूनी हुई अजवायन का पाउडर 1/2 छोटा चम्मच मिलाकर देना चाहिए।
4. खाने खट्टी चीजे जैसे अचार, नींबू नहीं लेना चाहिए।
5. अगर पेट दर्द की वजह से उल्टी भी हो रही है तो कुछ देर तक कुछ नहीं खाना चाहिए (6 घण्टे) और बाद में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में चावल का पानी, मूंग की दाल का पानी देना चाहिए क्योंकि यह गुण में हल्की होती है जिसकी वजह से आसानी से पच भी जाता है।
6. ठोस आहार (Heavy Food) जैसे गेहूं की रोटी, अरहर की दाल, पालक की सब्जी, बेसन के बने समान , खीरा, ककडी, आदि नहीं देना चाहिए।
7. खाने में ज्यादा तैलीय चीज जैसे समौसा-पकौड़े नही खाना चाहिए और मैदे और बेसन से बनी चीजें कम खानी चाहिए।
8. चाय, कॉफी, नहीं पीनी चाहिए।
9. मल को ज्यादा देर तक रोककर नहीं रखना चाहिए।
10. व्यायाम करने के बाद तुरन्त बहुत ज्यादा पानी नही पीना चाहिए।
11. रात को खाना हल्का जैसे लौकी, तोरई, टिण्डे, परवल खाना चाहिए क्योंकि यह सब्जियां हल्के गुण वाली होती है। और आसानी से पच जाती है और पेट में गैस नहीं बनाती है।
12. रात के समय ज्यादा तैल मिर्च मसाला वाला खाना नही खाना चाहिए।
पेट दर्द के घरेलू उपाय
पेट दर्द के निम्न घरेलू उपाय है आप इन उपायों को कर के अपने पेट के दर्द को ठीक कर सकते h
1. बच्चों के पेट दर्द केे लिए घरेलू उपाय
यह उपाय बच्चों की बिमारी के लिए बहुत लाभकारी साबित हुई है। दवा को चूर्ण या 1-2 गोली को शहद के साथ या जायफल के साथ पीसकर या घोटकर खाली पेट या भरे पेट 3-3 घण्टे के अन्दर में दो या तीन बार देने से बच्चों के पेट दर्द (Pet Dard), उल्टी, गैस, बुखार में बहुत चमत्कारी लाभ करती है। इस दवा के सेवन से बच्चों को कोई भी हानि नही पहुंचती है। यह दवा छोटे बच्चों के लिए रामबाण का काम करती है। यह दवा चिकित्सक परामर्श के बिना भी दे सकते है।
2. हींग का प्रयोग
आधा छोटा चम्मच हींग को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इसी पेस्ट को शिशु की नाभी के किनारे-किनारे लगा दे ऐसा करने से शिशु के पेट दर्द में बहुत जल्दी आराम मिलता है।
3. जायफल और नींबू का प्रयोग
जायफल को नींबू रस में मिलाकर शिशु को चटाने से पेट दर्द और गैस की समस्या ठीक हो जाती है।
4. काला का प्रयोग
काला नमक, सोंठ, हिंग, यवक्षार, अजवायन इन सभी को समान भाग में मिलाकर चूर्ण (Powder) कर ले फिर 2-2 ग्राम की मात्रा में सुबह-शाम नाश्ते और रात के खाने के बाद गुनगुने पानी से देवे इसका सेवन करने से पेट की गुड़गुड़ाहट और पेट के ऐंठन (Upset Stomach) में आराम मिलता है।
5. अनार का प्रयोग
अनार में कई गुणकारी तत्व होते हैं। अगर गैस के कारण पेट में दर्द है तो अनार के दानों को काले नमक के साथ लें, इससे आपको राहत महसूस होगी। बदहजमी से राहत दिलाती है स्वादिष्ट हरड़, भोजन के बाद इस तरह खाएं
6. अदरक का प्रयोग
चाय में अदरक को किसकर डालें। उसे अच्छे से उबलने दें और फिर दूध मिलाएं। इसके सेवन से दर्द में राहत मिलती है। आंतें ठीक से करेंगी अपना काम, इस तरह बनाए रखें हाइड्रेट
7. मेथी दाना का प्रयोग
मेथी दाने को थोड़ा सा भून लें और फिर उसे पीसकर पाउडर बना लें। इसे गर्म पानी के साथ लें। ध्यान रहे कि मेथी दाना ज्यादा न सिके व पानी भी ज्यादा गर्म न हो।
8. पुदीना का प्रयोग
पुदीने के पत्ते को चबाएं या फिर 4 से 5 पत्तियों को एक कप पानी के साथ उबाल लें। पानी को गुनगुना होने दें और फिर सेवन करें। कुछ खाते ही पेट में भारीपन लगता है तो भोजन के बाद ये 5 चीजें खाने से मिलेगा तुरंत लाभ
9. ऐलोवेरा जूस का प्रयोग
गैस, कब्ज, डायरिया जैसे कारणों से होने वाले पेट दर्द में ऐलोवेरा जूस काफी राहत देता है। आधा कप ऐलोवेरा जूस आपके पेट में जलन से लेकर दर्द को दूर कर देता है। पेट में तेज मरोड़ उठने की वजह होती है यह समस्या, क्या आपने भी महसूस किया है ज्वार-भाटा जैसा दर्द?
10. नींबू का रस का प्रयोग
नींबू के रस के साथ काला नमक मिलाएं और आधा कप पानी डालें। इसे पीने के कुछ ही देर में पेट दर्द में कमी आएगी।


1 टिप्पणियाँ
👍👍👍👍👍👍👍👍👍
जवाब देंहटाएं